क्या हमारा आजमगढ़ भी स्मार्ट सिटी बन पायेगा ? |
||||||||||
| ================================================== | ||||||||||
| 1) जहाँ कोई सार्वजानिक सौचालय की व्यवस्था न हो | ||||||||||
| 2) सार्वजानिक पार्किंग की व्यवस्था न हो (यदि होगा भी तो आज तक दिखा नहीं ) | ||||||||||
| 3) नालियाँ ढलान से ऊंचाई की तरफ बहती हों | ||||||||||
| 4) सड़कें बनाने के साथ टूटने लगती हों | ||||||||||
| 5) हर छोटी छोटी बातों पर लोग मारने मरने को तैयार हो जाते हो | ||||||||||
| 6) थूकने पर स्वतंत्रता इस कदर की है यदि आप संभल कर नहीं चलेंगे तो आपके ऊपर तक लोग थूकने से गुरेज नहीं करते | ||||||||||
| 7) जहाँ सिर्फ राजनीति पोषित हो | ||||||||||
| 8)की जनता हर साल बाढ़ से मर रही हो | ||||||||||
| 9) यदि बाढ़ से बच गए तो सुखा अवश्य जान ले लेगी | ||||||||||
| 10) जहाँ के लोग सड़क पर गाडी नहीं हवाई जहाज चलते हों | ||||||||||
| 11) यहाँ साइकिल भी मोटर साइकिल को ओवरटेक करने की माद्दा रखती हो | ||||||||||
| 12) बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं होता हो (सुविधा शुल्क मतलब ब्राइब ) | ||||||||||
| 13) जहाँ ताला एक से दो दिन लटका नहीं की चोरी और डकैती होते देर नहीं लगती हो | ||||||||||
| 14) यहाँ सभी यही चाहते हैं की नाली उनके घर के सामने से न निकले लेकिन उनके घरों का गन्दा पानी बहता हुआ किसी और के घर में घूस जाए | ||||||||||
| 15) कूड़ा हमेसा दुसरे के घिरे हुए प्लाट में फेंकेंगे यह सोच हो जहाँ का | ||||||||||
| 16) कूड़ेदान नहीं बनाने देंगे क्योंकि जिस सरकारी जमीन पर कूड़ेदान बनेगी वह मेरे मकान के बगल में है | ||||||||||
| 17) सफाई अभियान नहीं चलाने देंगे क्योंकि झाड़ू लगाने से धुल रोशनदान से होकर घर में आता है | ||||||||||
| 18) सबसे बड़ी बात दुसरे के काम में अडंगा जरुर लगायेंगे चाहे अपना कितना भी खर्च हो जाए ....यह सबसे बड़ी विशेषता हैं यहाँ के लोगों में .......................!!! | ||||||||||
| तो कैसे बनाये अपने सपनों का शहर " आजमगढ़" | ||||||||||
| हो सकता है यह पोस्ट पढ़कर कुछ लोगों को शर्म आये और वे सहयोग करने को तैयार भी हो जाएँ .... | ||||||||||
| लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होंगे जो मेरा एड्रेस पता कर रहे होंगे ...की छोड़ेंगे नहीं इस साले को ...!! | ||||||||||
| क्षमा चाहता हूँ ....क्योंकि हम आज़मगढ़िया हैं बिना गाली गलौज के कोई बात शुरू ही नहीं करते तो ख़तम कैसे कर दें ...!!! | ||||||||||
| धन्यवाद | ||||||||||
आशुतोष सिंह कौशिक |
||||||||||
| (जिला पंचायत क्षेत्र हाफिजपुर) | ||||||||||
| आजमगढ़ |
Tuesday, 26 May 2015
क्या हमारा आजमगढ़ भी स्मार्ट सिटी बन पायेगा ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment